• Wed. Feb 18th, 2026

सोख के व्यापारी के 65 लाख व कार लूटने का मुख्य आरोपी चालक का दोस्त निकला

ByVijay Singhal

Jan 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के एक व्यापारी के 65 रुपये और कार को लूटने का मुख्य आरोपी चालक का दोस्त निकला। राजस्थान पुलिस ने लूट के मामले तीन नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही लूटी अर्टिगा कार भी बरामद कर ली। थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख निवासी व्यापारी विष्णु अग्रवाल ने एक सप्ताह पूर्व जयपुर में एक जमीन खरीदी थी। खरीद के लिए 65 लाख रुपये लेकर अपने ड्राइवर बलवीर व मुनीम विरजो को कार से रवाना किया था। जयपुर हाईवे के दौसा जिले के थाना मानपुर क्षेत्र में बालाजी मोड़ के समीप बदमाशों ने कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर ड्राइवर और मुनीम को बांधकर सड़क किनारे फेंक गए और कार सहित 65 लाख रुपये को लूट ले गए। जांच टीम ने थाना मगोर्रा के गांव नगला अक्खा निवासी ड्राइवर बलवीर व दोस्त परसोती उर्फ पुरुषोत्तम सहित लोरिहा पट्टी के रहने वाला भरतपुर के एकता विहार हाल निवासी हरिओम को दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, सौंख में वेल्डिंग दुकानदार परसोती की दुकान पर बलवीर सिंह कार्य करता था। कुछ समय पूर्व तक व्यापारी विष्णु अग्रवाल के मिल पर ड्राइवर की नौकरी करता था। जब व्यापारी को 10 जनवरी को कार का कोई ड्राइवर नहीं मिला तो अपने पुराने ड्राइवर बलवीर को बुला लिया और 11 जनवरी को मुनीम के साथ जयपुर भेजने की बात कही। शाम को शराब के नशे में बलवीर सिंह ने अपने दोस्त परसोती को जयपुर जाने की जानकारी दी। इसके बाद परसोती ने बदमाशों को सूचना दी और दौसा में लूटने की साजिश रची। क्षेत्राधिकारी मानपुर दौसा (राजस्थान) दीपक मीणा ने बताया कि 65 लाख रुपये की लूट की घटना में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर तीसरी रिमांड पर भेजा गया है। बदमाशों से लूटी हुई कार बरामद की है। रकम बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.