• Sun. Feb 22nd, 2026

सिरफिरे ने पत्नी और उसके प्रेमी को मारी गोली, तमंचा लेकर घर में घुसा कर दिया सीना छलनी

ByVijay Singhal

Jun 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सनकी युवक ने पत्नी व उसके प्रेमी को गोलियों से छलनी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से घरों में कोहराम मचा हुआ है। वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के जाव गांव की है। पुलिस ने बताया कि गांव निवासी कृष्ण का विवाह कुछ समय पूर्व गांव में रहने वाली युवती से हुआ था। बाद में दोनों के मध्य दरार आने पर युवती पिछले आठ-नौ माह से वहां रहने वाले देशराज के साथ रहने लगी। यह बात उसके पति कृष्ण को अच्छी नहीं लगी। उसने दोनों को अलग-अलग रहने की चेतावनी दी। बताया कि दोनों नहीं माने तो उनको रास्ते से हटाने की सोच ली। शनिवार की शाम करीब आठ बजे पत्नी और उसका प्रेमी देशराज घर में थे। तभी कृष्ण वहां पहुंच गया। बताते हैं कि कृष्ण ने दोनों पर फायरिंग कर दी। इससे एक गोली देशराज की सीने में लगी और युवती के हाथ में लगी। इससे दोनों घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को आता देख कृष्ण वहां से भाग निकाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.