हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह में चल रहे विवाद के बीच अब नया मामला सामने आया है। शाही ईदगाह में बिना कनेक्शन लाइट चलने की शिकायत मिलने पर बिजली विभाग ने कार्यवाही करते हुए लाइट काट दी। बिना कनेक्शन लाइट चलाने पर बिजली विभाग ने ईदगाह का संचालन कर रहे इंतजामिया कमेटी के सचिव के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करा दिया है। शाही ईदगाह में बिना लीगल कनेक्शन के लाइट चलने के मामले में हिंदू वादी संगठनों ने ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा से शिकायत की थी। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट और अखिल भारत हिंदू महासभा ने शिकायत करते हुए कहा था कि शाही ईदगाह में अंडर ग्राउंड केबिल डालकर बिजली चोरी की जा रही है। इसकी विभाग के अधिकारियों से जांच कराकर कार्यवाही करें। हिंदूवादी संगठनों द्वारा ऊर्जा मंत्री से की शिकायत के बाद विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता ने विद्युत नगरीय कृष्णा नगर वितरण खण्ड तृतीय के अधिशाषी अभियन्ता को पत्र लिखकर शाही ईदगाह में जांच करने के लिए कहा। अधीक्षण अभियंता ने अपने गोपनीय पत्र में लिखा था कि जांच के समय जिला प्रशासन और पुलिस का भी सहयोग लिया जाए। बिजली विभाग ने शाही ईदगाह में अवैध रूप से लाइट चलाने के मामले में जांच के बाद शिकायत को सही पाया गया। जिसके बाद अधिशाषी अभियंता कृष्णा नगर,उप खंड अधिकारी और विभाग के जूनियर इंजीनियर सहित 8 लोगों की टीम बनाई। इसके अलावा बिजली थाना और गोविंद नगर थाना से पुलिस बल को साथ लिया। करीब 50 लोगों की टीम ने एक साथ मिलकर छापेमारी करते हुए लाइट काट दी। अवैध रूप से लाइट चलाने के मामले में एसडीओ ने कृष्णा नगर स्थित बिजली थाना में शाही ईदगाह कमेटी का संचालन कर रही इंतजामिया कमेटी के सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। सूत्रों के अनुसार बिजली विभाग ने दर्ज एफआईआर में शाही ईदगाह में 4035 वाट की बिजली चोरी से चलाए जाना पाया। जिसकी एवज में 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा शाही ईदगाह में विद्युत कनेक्शन तब तक नहीं जोड़ा जाएगा जब तक कि वैधिक तरीके से कनेक्शन नहीं कराया जाता। शाही ईदगाह में बिजली चोरी के मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से जानकारी करने की कोशिश की तो किसी भी अधिकारी ने जानकारी देने से इंकार कर दिया। उसके बाद ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद पर मुकदमा संख्या 842/23 पर धारा 135 में दर्ज कर दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
