• Mon. Feb 16th, 2026

नाटकीय ढंग से लाैटे गिलट कारोबारी…वैद्य की धमकी से तनाव में आकर छोड़ा था घर, सता रहा जान का खतरा

ByVijay Singhal

Nov 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कालिंदी कुंज, गोविंद नगर के रहने वाले गिलट कारोबारी मनीष अग्रवाल शनिवार की सुबह नाटकीय ढंग से मथुरा में लौट आए। उन्होंने पुलिस को बताया कि 40 लाख रुपये का तगादा करने पर अनुराग वैद्य ने उन्हें पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी दी थी। तनाव के कारण वह घर से मन की शांति के लिए हरिद्वार पहुंचे थे, लेकिन घरवालों की चिंता के कारण लौट आए। हालनगंज में गिलट का कारोबार करने वाले मनीष अग्रवाल बुधवार की रात को नये बस अड्डे पर अपनी स्कूटी, मोबाइल व चाबी संजय को देकर ई-रिक्शा से चले गए थे। तभी से परिजन उनकी खोजबीन में जुटे थे। मनीष ने अपने पार्टनर अनुराग वैद्य से जान का खतरा बताया था। तभी से तीन पुलिस टीमें मनीष की तलाश में जुटी हुई थीं। परिजनों को अनहोनी का डर सता रहा था। शनिवार की सुबह मनीष खुद ही घर पहुंच गए। परिवारीजनों ने राहत की सांस ली। इसके बाद परिजन मनीष को लेकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस ने मनीष के बयान दर्ज किए। मनीष ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अनुराग वैद्य के यहां 10-10 लाख की दो व पांच-पांच लाख की दो लाटरी डाली थीं। इनका करीब 40 लाख रुपया उन पर बकाया है। मार्च से वह पैसा देने के लिए टहला रहे हैं। इसी बीच उन्होंने जमुना धाम में कोठी देने का वायदा किया, लेकिन वह भी ज्यादा पैसों में दे रहे हैं। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। तगादा करने पर वैद्य ने उन्हें पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी दी थी। वैद्य की धमकियों से तनाव में आकर ही वह घर छोड़कर चले गए थे। मनीष ने बताया कि उन्हें अब भी वैद्य से जान का खतरा है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारी हरिद्वार चला गया था। अब लौट आया है। उसके बयान दर्ज कराए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.