• Tue. Feb 10th, 2026

व्रन्दावन में नगर निगम बोर्ड की आखिरी बैठक,बैठक, सभी प्रस्ताव हुए पास

ByVijay Singhal

Nov 16, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन नगर निगम की आखिरी बोर्ड बैठक धर्म नगरी वृंदावन में हुई। निकाय चुनाव की घोषणा से पहले हुई आखिरी बोर्ड बैठक में सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हो गए। बैठक में मेयर,पार्षद और अधिकारियों ने अपने अपने अनुभव भी साझा किए। निगम चुनाव की आहट से पहले हुई इस बैठक में पार्षदों का सम्मान भी किया गया। मथुरा वृंदावन नगर निगम की बोर्ड बैठक वृंदावन रुक्मणि बिहार स्थित एक होटल में हुई। महापौर मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में निगम के सभी पार्षद और अधिकारियों के आलावा एमएलसी ओम प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में मथुरा वृंदावन नगर निगम के प्रथम बोर्ड द्वारा कराए गए कार्यों पर बनाई गई पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
बोर्ड बैठक की शुरुआत सम्मान कार्यक्रम से हुई। बैठक में महापौर मुकेश आर्य बंधु और उप सभापति राधाकृष्ण पाठक ने सभी 70 निर्वाचित और 10 मनोनीत पार्षदों को शॉल,गुलाब का फूल, कार्यों की पत्रिका और सदन का ग्रुप फोटो भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद पार्षदों ने अपने अनुभव मीटिंग में रखे। पार्षदों के सम्मान के बाद नगर निगम की बोर्ड बैठक शुरू हुई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने एक एक कर 13 प्रस्ताव रखे जो सर्व सम्मति से पारित कर दिए गए। सहायक आयुक्त ने पहला प्रस्ताव 12 मई को हुई बैठक की संपुष्टि का रखा। इसके बाद लेखाधिकारी गीता कुमारी ने आय व्यय का ब्यौरा रखा। लेखाधिकारी ने मीटिंग में बताया कि 4 अरब 84 करोड़ 32 लाख 7 हजार 813 रुपए की आय हुई जबकि 4 अरब 83 करोड़ 51 लाख 84 हजार रुपए खर्च हुए। शेष 80 लाख 23 हजार 813 रुपए बचे। इसके बाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने सदन को बताया कि 30 सितंबर 2022 तक टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत छूट का प्रावधान था। उक्त अवधि में कर निर्धारण की आपत्तियों का निस्तारण न होने के कारण अब 30 नवंबर तक अवधि बढ़ाई जा रही है। चौथा प्रस्ताव अपर नगर आयुक्त ने रखा। जिसमें राजपुर बांगर के खसरा संख्या 583 च की हैलीपेड में प्रयोग की जा रही भूमि के सामने इसी खसरा संख्या की 1.088 हैक्टेयर भूमि कन्वेंशन सेंटर हेतु आरक्षित किए जाने तथा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद पर्यटन विभाग को पर्यटन हित में अनापत्ति प्रदान किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे निगम में सर्व सम्मति से पास कर दिया। बोर्ड बैठक में अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह ने इंटीग्रेटेड फ्लॉवर मैनेजमेंट सेंटर और शेष भूमि पर व सेंटर के फर्स्ट फ्लोर पर अन्य उपयोग के लिए विकास प्राधिकरण के पक्ष में अनापत्ति निर्गत किए जाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अपर नगर आयुक्त ने पर्यटक सुविधा केंद्र के बराबर में खाली पड़ी 9818 वर्ग मीटर को श्रद्धालुओं हेतु जन सुविधा विकसित किए जाने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सुनरख बांगर में स्थित 1.425 हैक्टेयर भूमि महिला शरणालय,संप्रेक्षण ग्रह,बाल गृह निर्माण के लिए महिला कल्याण विभाग के पक्ष में देने का प्रस्ताव रखा। सुनरख बांगर में ही 3.242 हैक्टेयर जगह 10 वर्ष की अवधि के लिए पौधालय स्थापना के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद को देने , बाद में स्वास्थ्य केंद्र के लिए 300 वर्ग मीटर भूमि स्वास्थ्य विभाग को देने का प्रस्ताव रखा। यह सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हो गए। नगर निगम की बोर्ड बैठक में महापौर मुकेश आर्य बंधु, उप सभापति राधाकृष्ण पाठक,नगर आयुक्त अनुनय झा, पार्षद तेजवीर सिंह,राजेश सिंह पिंटू,वैभव अग्रवाल,रसिक बल्लभ,मुन्ना निषाद,पवन यादव,राहुल अधिकारी,राजेश पंडित,पंकज अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.