• Thu. Feb 12th, 2026

तांत्रिक के कहने पर मकान मालिक घर में करा रहे थे खुदाई, गांव वालों ने कर दी पुलिस हेल्पलाइन पर शिकायत

ByVijay Singhal

May 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर क्षेत्र के गांव कराहरी में ठाकुर सिंह के घर के अंदर एक कमरे में चोरी छिपे खुदाई हो रही थी। कथित तांत्रिक ने उन्हें लालच दिया था, कि उनके घर के अंदर जमीन में खजाना गड़ा है। जिसे वह तंत्र-मंत्र कर निकाल सकता है। खजाने के लालच में मकानस्वामी ठाकुर सिंह घर के अंदर एक कमरे में खुदाई करा रहे थे।
गांव को लोगों को इसकी भनक न लगे, इसके लिए उनकी पत्नी ने खुदाई के लिए अपने मायके वाले बुलाए थे। वहीं घर के अंदर चोरी छिपे चल रही खुदाई की भनक पड़ोसियों को लग गई। तांत्रिक द्वारा खजाने के लिए बलि देने का शक जताते हुए पड़ोस के ग्रामीणों ने हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दे दी। इस सूचना पर थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर एक कमरे में खुदाई होती मिली। खुदाई से कमरे में कुआं जैसा बहुत बड़ा गड्ढा बन गया। जिसे देख पुलिस कर्मी भी दंग रह गए। खोदाई रुकवाने के बाद कथित तांत्रिक समेत ग्रहस्वामी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई। पूछताछ में पता चला कि अलीगढ़ के कथित तांत्रिक ने ग्रहस्वामी को घर में खजाना गड़ा होने का झांसा दिया था।
पब्बीपुर चौकी इंचार्ज प्रेमपाल सिंह ने बताया कि खजाने के लालच में खोदाई करा रहे थे, पड़ोसियों को शक था कि खुदाई के साथ तांत्रिक किसी की बलि दिलवा सकता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद ग्रहस्वामी समेत तांत्रिक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.