हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आखिरकार एक बार फिर बरसाना में राधा रानी के भक्त दर्शन के लिए रोपवे का सफर कर सकेंगे। अब रोपवे चलने के लिए तैयार है। इसका संचालन शुरु हो गया। आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम ने रोपवे का तकनीकी मुआयना करने के बाद इसके संचालन की अनुमति दे दी है। मार्च माह में बरसाना स्थित राधारानी मंदिर जाने वाले रोपवे में तकनीकी खराबी आ जाने से तीन ट्रालियां प्लेटफार्म से आकर टकरा गईं थीं। इसके बाद से श्रद्धालुओं के लिए रोपवे का संचालन रोक दी। बरसाना में राधारानी रोपवे में आई खराबी को ठीक करने में इंजीनियर जुटे रहे। इसके लिए आईआईटी रुड़की का भी सहारा लिया गया। आईआईटी की टीम ने संचालन की अनुमति प्रदान करने के बाद प्रशासन ने रोपवे के संचालन का फैसला लिया है। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि बरसाना रोपवे की तकनीकी समस्या का समाधान काफी समय पहले कर लिया गया था। इसका ट्रायल भी किया जा चुका है। अब आईआईटी रुड़की की टीम ने अंतिम निरीक्षण के बाद संचालन के लिए सहमति प्रदान कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
