• Sat. Feb 14th, 2026

सोंख में अलमारी, संदूक का ताला तोड़कर जेवर व रुपये पार

ByVijay Singhal

Feb 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में मायके गई महिला के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। अलमारी और संदूक का ताला तोड़कर जमीन के कागजात, रुपये सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने अलमारी और संदूक से नमूने लिए। थाना मगोर्रा के गांव सोन निवासी ओमप्रकाश की पत्नी रीना देवी रविवार सुबह करीब 8 बजे मायके गांव उच्चैन गईं थीं। चोर दीवार कूदकर घर में पहुंचे और गेट के ताले को चाबी से खोला और कमरे में दो अलमारियों और संदूक के ताले तोड़ दिए। चोर जमीन के कागजात, 26 हजार रुपये सहित करीब दो लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात ले गए। इसमें सोने की 2 अंगूठी, 1 पेंडल व चांदी की दो जोड़ी तोड़िया, कदौनी सहित बच्चों का चंदा सूरज आदि शामिल हैं। रीना देवी बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे मायके से अपने घर लौटीं तो घर में सामान बिखरा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.