हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पर रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को छुट्टी होने के चलते मंदिर से लेकर शहर की सड़कें श्रद्धालुओं से भरी नजर आयीं। मुख्यमंत्री की फटकार के बावजूद भी जिम्मेदार व्यवस्था बनाने में असफल नजर आ रहे हैं। रविवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर पर दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ ने सभी रास्तों को ब्लॉक कर दिया। मंदिर की तरफ जाने वाली हर गली में कुछ नजर आ रहा था तो वह है श्रद्धालुओं का सैलाब। गलियों में स्थिति यह कि पैर रखने की जगह नहीं और भीड़ थी कि दर्शनों के लिए आतुर नजर आ रही थी। वैसे तो रविवार को वृंदावन की हर गली हर सड़क भीड़ से पटे नजर आये लेकिन कुछ ऐसी जगह थीं जहां भीड़ ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। शहर के अठखंभा से लेकर मंदिर तक ,विद्यापीठ चौराहा ,बांके बिहारी पुलिस चौकी, फलाहारी बाबा गली ,परिक्रमा मार्ग से मंदिर की तरफ आने वाला रास्ता, गौतम पाड़ा में स्थिति यह थी कि पैर रखने की जगह नहीं थी। भारी भीड़ के बीच देश विदेश से आये श्रद्धालु अपने साथ आये बुजुर्ग,महिला और बच्चों को सुरक्षित मंदिर ले जाने के लिए जूझते नजर आये। श्रद्धालुओं का कहना था कि वह अलग अलग तीर्थ स्थलों पर गए लेकिन यहां जैसा अव्यवस्थित मैनेजमेंट कहीं नजर नहीं आया। श्रद्धालु भारी भीड़ के लिए अव्यवस्थाओं को जिम्मेदार बताते नजर आये।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
