• Fri. Feb 13th, 2026

शिकायत लेकर कंट्रोल रूम आई विधवा को दरोगा ने जड़े तमाचे, खड़ी देखती रहीं महिला थाना प्रभारी

ByVijay Singhal

Jan 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सरकारी तौर पर फरियादियों की शिकायत पर सुनवाई किए जाने के बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी राहत देने का दावा किया जा रहा है। लेकिन मथुरा में हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। यहां शिकायत लेकर अपने बच्चे के साथ कंट्रोल रूम आई महिला को तमाचे जड़ दिए। बिना किसी डर के महिला की पिटाई की। पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम में बलदेव से सात वर्षीय बेटे को साथ लेकर आई महिला की पिटाई की गई। पिटाई करने वाला पुलिस का एक दरोगा है। महिला ने सड़क पर हंगामा काटा तो दरोगा कंट्रोल रूम के कमरे में छिप गया। मामला बलदेव थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव का है। गांव निवासी रामवती के पति का वर्ष 2015 में निधन हो चुका है। वह अपने सात वर्ष के इकलौते बेटे को लेकर रहती है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले  उसे प्रताड़ित करते हैं।  न्याय पाने की उम्मीद से वह पुलिस के चक्कर काट रही है।

बताया कि उसके दो भाइयों की ससुरालीजनों ने हत्या करा दी। ससुरालीजन उसे पति का हिस्सा देने को तैयार नहीं हैं। इससे परेशान होकर वह सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अपने बच्चे के साथ शिकायत लेकर सिटी कंट्रोल रूम पहुंची। यहां मौजूद एक दरोगा ने उसी बात सुनने की बजाय उसके साथ मारपीट की। इसी बीच महिला थाने की प्रभारी भी मौके पर पहुंच गई। वह उसे बचाने की बजाय माजरा देखकर अपने कार्यालय लौट गईं। इसी बीच मौके पर आए दरोगा रविंद्र कुमार पाठक ने कहा कि महिला थाने की जगह महिला कंट्रोल रूम में घुसी ही क्यों थी ? थाना प्रभारी सदर बाजार अजय किशोर का कहना है कि महिला को शिकायत करने के लिए महिला थाना जाना चाहिए था।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.