हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में संचालक पति को दूसरी महिला के साथ अकेले कमरे में देख पत्नी ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के बीच वार्ता कराकर मामले को शांत कराया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी एक व्यक्ति होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट चलाता है। उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व अलीगढ़ की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद युवती के दो बच्चे भी हुए। घरेलू विवाद के कारण दोनों में नहीं बनी तो पति ने युवती को मायके में ही छोड़ दिया। सोमवार को अलीगढ़ से आई पत्नी पति के इंस्टीट्यूट पहुंच गई। यहां अकेले में कमरे में पति को दूसरी महिला के साथ देख उसका पारा गर्म हो गया। इसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी के हंगामे से नाराज पति ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। इंस्टीट्यूट संचालक ने बताया, पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। तलाक को लेकर कोर्ट में मामला भी विचाराधीन है। वहीं, महिला का कहना था कि वह पति के साथ रहना चाहती है। दोनों बच्चों की परवरिश में परेशानी आ रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की वार्ता कराकर मामले को शांत कराया। इसके बाद महिला वापस लौट गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
