• Sun. Feb 22nd, 2026

व्रन्दावन में हाईपावर्ड कमेटी को नजर आया कमियों का भंडार

ByVijay Singhal

Aug 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की उच्चाधिकार प्राप्त समिति के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज अशोक कुमार ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की है। बुधवार शाम मंदिर बंद होने के बाद समिति के अन्य सदस्यों के साथ उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मौजूद व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौजूदा प्रबंधक मुनीष शर्मा का कई खामियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। अध्यक्ष अशोक कुमार ने स्पष्ट कहा कि मंदिर में अनेक महत्वपूर्ण कमियों की अनदेखी की गई है। ऐसा प्रतीत होता है कि जिन कर्मियों और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए, उन्हें प्रबंधन द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी जी की कृपा से उन्हें यह सेवा कार्य सौंपा गया है और वह पूरी ईमानदारी से इसमें जुटे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण को लेकर उन्होंने विशेष चिंता जताई और कहा कि मंदिर में बड़ी संख्या में बुजुर्ग श्रद्धालु भी आते हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए विशेष योजना के तहत काम किया जाएगा। आने वाले समय में सभी संबंधित विभागों के सहयोग से बेहतर दर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। अध्यक्ष अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी समस्या या सुझाव को लेकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन से समय-समय पर जानकारी लेते रहेंगे और सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। अंत में उन्होंने प्रबंधक मुनीष शर्मा से कहा कि वे दो दिन बाद फिर मंदिर का दौरा करेंगे और तब तक अपेक्षित सुधारों को अमल में लाया जाना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.