• Thu. Feb 19th, 2026

मथुरा के कस्वा फरह में मिली युवक की सिर कटी लाश:शव की नहीं हो पाई पहचान,

ByVijay Singhal

Oct 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5 बजे यमुना नदी में एक सिरविहीन शव मिला। गढ़ाया लतीफपुर गांव के पास मिले इस शव से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष प्रतीत होती है। शव पर केवल अंडरवियर था और उसका सिर गायब था। प्रथम दृष्टया यह शव कई महीनों पुराना लग रहा है। पुलिस का मानना है कि शव कहीं और से बहकर यमुना में यहां तक पहुंचा होगा। शरीर पर कई निशान भी पाए गए हैं, जिनकी आशंका है कि जलचर जीवों ने उन्हें नुकसान पहुंचाया होगा। शव की खराब हालत के कारण मृतक की शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया है। पुलिस फिलहाल आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल कर रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा है और वे आशंका जता रहे हैं कि युवक की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंका गया होगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत की असली वजह और सिर गायब होने के पीछे की हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस हत्या की आशंका सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल, शव को सुरक्षित रखा गया है और उसकी शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.