• Fri. Feb 13th, 2026

कोसीकलां में मंडप में सजी दुल्हन बैठी ,दूल्हा उठकर भागा

ByVijay Singhal

Feb 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में मंडप में सजी दुल्हन फेरों के इंतजार में बैठी रही और दूल्हा उठकर भाग गया। आनन-फानन दूसरे दूल्हे का इंतजाम कर फेरों की रस्म पूरी कराई गई। घटना शनिवार शाम की है। हुआ यूं कि सैनी बस्ती निवासी रामजी लाल के पुत्र लोकेश की शनिवार को शादी हो रही थी। बुलंदशहर के नरौरा निवासी लड़की वाले यहीं पर शादी करने आए थे। विवाह की सभी रस्में हंसी-खुशी चल रही थीं। शाम को फेरों की बारी आई तो दुल्हन को छोड़कर दूल्हा लोकेश मंडप से उठकर भाग गया। उसके भागते ही वधू पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुल्हा मंदबुद्धि था। लड़की के पिता को बेटी की शादी कराने की फिक्र हुई तो अपनी ही रिश्तेदारी में ही तत्काल लड़का ढूंढा। बाद में सैनी बस्ती के सूरज पुत्र दिनेश के साथ बेटी की शादी करवाई। हालांकि सूरज के परिजनों ने पहले तो शादी करने से इन्कार कर दिया, लेकिन रिश्तेदारों के समझाने के बाद वह राजी हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.