• Sat. Feb 14th, 2026

भीख नहीं दी, किशोरियों ने छात्रा का सिर दीवार से दे मारा

ByVijay Singhal

May 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख कस्बे में शुक्रवार दोपहर कॉलेज से लौट रही छात्रा से दो किशोरियों ने भीख में रकम मांगी। न देने पर दोनों छात्रा से झगड़ने लगीं और देखते ही देखते छात्रा का सिर दीवार से दे मारा। इससे इंटर की छात्रा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरियों को संरक्षण में ले लिया। वहीं छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेजा। इस संबंध में छात्रा के पिता ने तहरीर दी है। सहजुआ थोक निवासी संध्या पुत्री कपूर सिंह महात्मा गांधी स्मारक इंटर काॅलेज में इंटर की छात्रा है। काॅलेज की छुट्टी होने पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे संध्या अपनी सहेलियां संजना, कविता, करिश्मा, रिचा, सोनिया, प्रिंसी, निराला के साथ घर जा रही थी। इसी बीच बैंक चौराहा के समीप दो किशोरियों ने छात्रा से भीख के रूप में रकम मांगी। मना करने पर किशोरियां झगड़ने लगीं। देखते ही देखते दोनों ने छात्रा का सिर दीवार से दे मारा। इससे छात्रा घायल हो गई। यह देखकर बाजार में दुकानदारों की भीड़ जुट गई। विवाद शांत कराकर छात्रा को बचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दोनों किशोरियों व अन्य साथियों को हिरासत में लिया। सूचना पर काॅलेज की प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा शर्मा व अन्य शिक्षक पुलिस चौकी पहुंचे। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि भीख मांगने को लेकर दो किशोरियों ने स्कूली छात्रा से मारपीट की है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। छात्रा संध्या के साथ हुई घटना को लेकर प्रधानाचार्य डा. रेखा शर्मा ने छात्राओं की सुरक्षा की को लेकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रधानाचार्य ने स्कूल के निर्धारित समय पर छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद करने की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस छात्राओं की सुरक्षा देने के लिए हमेशा तत्पर है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.