• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा के फरह में चुपके से शादी कर रहे युवक की प्रेमिका ने किया हंगामा

ByVijay Singhal

Dec 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में गुपचुप तरीके से शादी कर रहे युवक की पूर्व प्रेमिका ने उसकी शादी में पहुंच कर हंगामा कर दिया। प्रेमिका ने आरोप लगाया कि युवक शादी का झांसा देकर कई वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। फरह स्थित एक मैरिज होम में अपने प्रेमी की शादी की बात का पता चलते ही उसकी प्रेमिका थाने पहुंच गई। और पुलिस को अपने साथ लेकर विवाह स्थल पर पहुंच गई। उसने पुलिस को शिकायत देकर अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने मैरिज होम पर छापा मार दिया। इस दौरान दूल्हा भाग गया, जबकि दुल्हन सहित उसके परिजन को पुलिस थाने ले आई। प्रेमिका ने कहा कि वह विधवा है और उसके दो बच्चे भी हैं। बृहस्पतिवार को सुबह उसे पता चला कि उसका प्रेमी दीपक गुपचुप तरीके से शादी कर रहा है। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ मैरिज होम में पहुंच गई। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मैरिज होम में छापा मारा गया। आरोपी दीपक को भी थाने लाया गया है। सभी पक्ष आपस में बात कर रहे हैं। जिस प्रकार की तहरीर जिस ओर से मिलती है, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दो माह पूर्व भी नहीं होने दी दोनों की कोर्ट मैरिज दो माह पहले भी महिला ने अपने प्रेमी दीपक की शादी नहीं होने दी। दीपक कोर्ट मैरिज कर रहा था, मगर वहां भी उसकी प्रेमिका के आने के कारण शादी नहीं हो पाई थी। महिला ने कोर्ट में हंगामा किया और शादी के कागज छीन कर फाड़ दिए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.