• Mon. Feb 16th, 2026

हरिद्वार एक्सप्रेस से मथुरा पहुंची मुंबई से लापता हुई किशोरी, एक युवक भी था साथ; पुलिस जांच में जुटी

ByVijay Singhal

Nov 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुंबई के वसई इलाके से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को शनिवार देर रात बांद्रा–हरिद्वार एक्सप्रेस से जीआरपी ने ढूंढ निकाला। किशोरी एक युवक के साथ मिली थी। गुमशुदगी मुंबई के वसई थाने में दर्ज थी। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरपीएफ को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि घर से भागी किशोरी बांद्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस से मथुरा पहुंच रही है। उसके भेजे गए फोटो के आधार पर रात करीब 11:45 बजे जंक्शन पर पहुंची ट्रेन में उसे ट्रेस कर लिया गया। उसके साथ एक युवक भी था। पूछताछ के लिए उस युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही किशोरी को वृंदावन स्थित वन स्टॉप सेंटर में निर्वासित किया गया है। परिजन के आने के बाद किशोरी को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.