• Fri. Feb 20th, 2026

कोसीकलां के खंडर कमरे में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, फरवरी में होनी थी शादी

ByVijay Singhal

Sep 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना के पीछे स्थित भातू कालोनी में रहने वाली 24 वर्षीय मुस्कान ने घर के खंडर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मुस्कान की अगले साल फरवरी में शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दहेज में दी जाने वाली वस्तुओं की बुकिंग की जा रही थी। शनिवार की शाम करीब 3 बजे यह घटना हुई। मुस्कान सुबह 8 बजे से घर से गायब थी। घर में मौजूद मजदूर जब नसेनी लेने खंडर कमरे में गए, तब उन्होंने युवती को पंखे के हुक पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतका के पिता का नाम भूरा है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.