हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा की युवती ने मंगलवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर हंगामा खड़ा कर दिया। वह दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर लेट गई। आरपीएफ ने बमुश्किल युवती को ट्रैक से हटाया। वह ट्रेन से कटकर मरने की जिद कर रही थी।
दोपहर करीब 12.30 बजे करीब काली जींस और सफेद कुर्ती पहने 25 वर्षीय युवती प्लेटफार्म एक से ट्रैक पर उतर गई। कुछ ही देर में युवती बगैर किसी प्रतिक्रिया के ट्रैक पर लेट गई। यह देखकर आसपास के यात्री जुट गए और युवती को हटने के लिए कहने लगे, लेकिन युवती ने किसी की नहीं सुनी। हो-हल्ला होता देख वहीं मौजूद आरपीएफ कर्मी ने तत्काल ट्रैक पर कूदकर युवती को वहां से हटाया। फिर प्लेटफार्म पर लाकर बातचीत की। युवती ने खुद को हरियाणा की बताया और कहा कि वह यहां मरने के लिए आई है। वह अपने बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता रही थी। आरपीएफ की महिला विंग ने युवती को समझा बुझाकर घर जाने के लिए राजी किया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि जान देने की जिद कर रही युवती ट्रैक पर लेट गई थी। उसे समझा बुझा कर घर भेज दिया है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes