हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के साैंख कस्बे के सहजुआ थोक के श्मशान स्थल में पिछले एक माह से हाईमास्क लाइट और सौर ऊर्जा की लाइट शोपीस बनी हुई हैं। इससे रात के समय रास्ते और श्मशान स्थल पर अंधेरा छाया रहता है। लोगों को मोबाइल फोन, टॉर्च और बाइकों की लाइट जलाकर शवों का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। लोगों ने कई बार नगर पंचायत कार्यालय में समस्या से अवगत कराया, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी प्रकाश व्यवस्था सही नहीं कराई गई है। रविवार दोपहर तीन बजे सीमेंट रोड निवासी सुभाष कुशवाह की वृद्ध मां चंदा देवी का निधन हो गया था। शवयात्रा देर रात करीब 9 बजे श्मशान स्थल पहुंची। यहां मार्ग समेत श्मशान स्थल पर अंधेरा छाया हुआ था। बाइकों लाइटों और टॉर्च जलाकर शव का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय निवासी सुभाष कुशवाह, कैप्टन नेत्रपाल सिंह, सभासद मुकेश, गोपी चंद, चंद्रशेखर, मुरारी कुशवाह, गंगाराम, बीजू कुशवाह, बच्चू सिंह, छैलबिहारी शर्मा, भरत सिंह आदि ने समस्या के समाधान की मांग की है। चेयरमैन योगेश लंबरदार का कहना है कि लाइटों की जल्दी मरम्मत कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
