हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील के नगरपालिका कोसीकला के रामनगर स्थित महाबीर बगीची में इन दिनों बंदरो की दर्दनाक मौत रहस्यमयी तरीके से होती जा रही है। पिछले करीब 1 हफ्ते में करीब 30 से 40 बंदरो की अज्ञात कारणों से मौत हो चुकी है। जिसके कारण कॉलोनी वासी एवं बगीची में पानी लेने आने वाले लोग काफी परेशान है। लोगो का कहना है बंदरो की इस कदर मौत होने से बगीची के पानी मे जहर फैलने का डर बना हुआ है। शुक्रवार को भी अचानक बंदरो की अचानक मौत हो गयी। इस दौरान मौके पर मौजूद युवाओ ओर महावीर अखाड़े के सदस्यों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा बंदरो की मौत होने को लेकर जांच करने की मांग उठाई है। कहा कि बंदरो की मौत से आने वाले दिनों में बंदर कम होने दिखाई देने लगेंगे। जिसकी वजह से बंदरो की प्रजाति की संख्या कम होने लगेगी। इस मामले को लेकर बगीची के आसपास के लोगो मे काफी आक्रोश व्यापत है। जिनका कहना है कि वन विभाग को इस ओर ध्यान देकर बंदरो की मौत जाने के कारणों का पता लगाने की अत्यंत ही आवश्यकता है। समय रहते ही ऐसी घटना पर रोक लगाई जा सके। काफी देर के बाद स्थानीय लोगो के सहयोग से मोके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क हुआ और घटना की जानकारी दी। इस बारे में मोके पर मौजूद सनी नामक युवक ने जानकारी दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
