हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में कामदा एकादशी से सजने वाले फूल बंगले की परंपरा दूसरे दिन ही ध्वस्त हो गई। मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी द्वारा बढ़ाए गए शुल्क के कारण सेवायत को सोमवार को राजभोग सेवा में फूल बंगले के लिए कोई यजमान नहीं मिला। इससे मंदिर में फूल बंगला नहीं सज सका। सेवायत ने केवल जगमोहन को ही सजा दिया। फूल बंगले के दिनों में मंदिर सूना पड़ा रहा। श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया था कि फूल बंगले के लिए अब प्रति बंगला 1,51000 रुपये जमा कराने होंगे। अब तक केवल 15000 रुपये जमा होते थे। शुल्क बढ़ाने को लेकर सेवायतों ने विरोध भी किया लेकिन कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि जब धनराशि ठाकुरजी के लिए खर्च होती है तो पूरी पारदर्शिता रहनी चाहिए। अब कामदा एकादशी से फूल बंगले सजने शुरू हो गए हैं। दूसरे दिन सोमवार को सुबह मंदिर में फूल बंगला नहीं सजाया गया। सेवाधिकारी मुकुंद गोस्वामी ने कमेटी को बताया कि उनको यजमान नहीं मिले। वहीं कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। सेवाधिकारी को इस बात से पहले अवगत करना चाहिए था। अगर वह समय से बता देते तो फूल बंगले का इंतजाम कर दिया जाता। उनके पास ऐसे कई लोग हैं जो फूल बंगले के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। शाम के समय फूल बंगले सजाए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
