• Sat. Feb 14th, 2026

एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस का टूट गया फर्श, आठ साल का बच्चा गिरा; मौत

ByVijay Singhal

Apr 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से बिहार जा रही बस का माइल स्टोन 140 के पास टायर फट गया। टायर फटने की धमक से उसके ठीक ऊपर बस के फर्श की चादर उखड़ गई। यहां सो रहा आठ साल का एक बालक चलती बस से हाईवे पर जा गिरा। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बालक की पहचान आठ वर्षीय अरमान निवासी बिहार के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर बलदेव थाना संजय त्यागी ने बताया कि बालक अपने नाबालिग भाई-बहन के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था। उसके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिवार वाले भी मथुरा आ रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.