• Mon. Feb 16th, 2026

किसान ने खेत पर पहुँचकर ओलावृष्टि से फसल को बर्बाद देखा हाल तो वहीं गिर गया, हो गई मौत

ByVijay Singhal

Mar 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले में बारिश और ओलावृष्टि से सैनवा गांव में एक किसान की चार बीघा फसल बर्बाद हो गई। खेत पहुंचे किसान ने फसल का हाल देखा तो तनाव में आकर उसकी तबीयत बिगड़ गई। घर वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से दूसरे अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। दरअसल, सैनवा गांव में बदले मौसम से गांव के अधिकांश किसानों की फसलों की से क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। रविवार शाम को गांव का लघु एवं सीमांत किसान पप्पू (54) फसल देखने पहुंचा। रविवार शाम को जब किसान ने फसलों की हालत देखी तो उनकी हालत बिगड़ गई। दूसरे नंबर के बेटे आशीष ने बताया हालत बिगड़ने पर पिता को कोसीकलां के एक अस्पताल ले गए। यहां कहा गया कि मेडिकल कॉलेज से जांच कराकर लाइए। वहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। प्रधान प्रेमचंद शर्मा, पूर्व प्रधान राजेश, समाजसेवी दौलतराम ने भी फसल देखने के बाद हालत बिगड़ने और मौत की बात कही। सूचना पर जांच करने पहुंचे लेखपाल हसन मोहम्मद को भी लोगों यही बात बताई। गांव के संभ्रांत लोगों ने जिलाधिकारी से किसान के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। मृतक के तीन बेटे हैं। सभी अभी अविवाहित हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.