हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक किसान के खेत में लेखपाल ने चकरोड निकाल दिया। इसके लिए किसान डेढ़ माह से तहसील के चक्कर लगा रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को परेशान होकर किसान ने महावन तहसील में चल रहे सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और कुछ पेट्रोल पी लिया। किसान को अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। तहसील के नगला गिरधर निवासी रविंद्र के खेत में दो माह पहले नापजोख में लेखपाल ने चकरोड निकाल दी थी। इससे खेत की कुछ जमीन जा रही थी। रविंद्र ने इसके लिए तहसील में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वह डेढ़ माह से चक्कर लगा रहे थे। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस था। तहसीलदार सुशील गुप्ता बैठे थे। तभी रविंद्र वहां पहुंचे और पेट्रोल की शीशी अपने ऊपर उड़ेल ली और कुछ पेट्रोल पी लिया। रविंद्र खुद को आग लगाते, इससे पहले ही वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। उन्हें पहले महावन सीएचसी ले जाया गया, इसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
