• Tue. Feb 10th, 2026

पंखे ने ली 7 वर्षीय मासूम की जान: खाना खाते-खाते आई थी छत पर, बटन दबाते ही लगा करंट

ByVijay Singhal

Jul 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के सौंख में गर्मी के चलते छत पर लगाए गए तूफानी पंखे से  7 वर्षीय बालिका करंट की चपेट में आ गई।  बालिका को परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। थाना मगोर्रा के गांव नगला आशा निवासी सतीश ने उमस भरी गर्मी के चलते बुधवार की शाम को अपने घर की छत पर तूफानी पंखा लगाया था। इसके बाद ससुराल से आए फोन से सतीश बातें करने लगा। अन्य परिवार के लोग नीचे खाना खा रहे थे। करीब 10 बजे बालिका छाया कुमारी हाथ मे खाने की प्लेट को लेकर छत पर आ गई और उसने तूफानी पंखे के बटन से चालू किया। इसी दौरान करंट लगा और वो बुरी तरह झुलस गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने ये दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल ही मासूम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सतीश ने बताया कि घर में शाम को सभी खाना खा रहे थे। गर्मी के चलते छाया बेटी खाने की प्लेट को लेकर छत पर चली गई और तूफानी पंखे के बटन से चालू किया। उसी समय करंट लग गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.