• Fri. Feb 13th, 2026

कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन ने लगाया जाम, हंगामा

ByVijay Singhal

Apr 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। घर में घुसकर वकील की हत्या और परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल किए जाने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को जब अधिवक्ता न्यायालय पहुंचे तो उनमें आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में वकील एसएसपी कार्यालय परिसर में जाकर बैठ गए और पुलिस पर घटना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नामजदों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसपी सिटी एमपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समझाया कि अब तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे। वकीलों ने पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा किया। उनका कहना था कि अधिवक्ता के शव का पोस्टमार्टम डाॅक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच कराया जाना चाहिए। पोस्टमार्टम गृह के सामने मृतक के परिजन सड़क पर बैठकर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। बताते हैं कि अधिवक्ता और हमलावरों के बीच विवाद काफी समय से चल रहा था लेकिन बृहस्पतिवार की दोपहर उनके घर के पास खड़े हमलावर पक्ष के टेंपो का शीशा टूटने के बाद उसके बाद कृष्णानगर पुलिस चौकी पर दी गई तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यही कारण रहा कि हमलावरों ने अधिवक्ता के घर के सदस्यों को अपने आक्रोश का शिकार बनाया। इसमें वकील की मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि वीडियोग्राफी के मध्य दो डॉक्टरों के पैनल ने अधिवक्ता का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित किया गया है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के मध्य मृतक अधिवक्ता का मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया गया है। मृतक वकील की बेटी हमलावर की बहू

बुद्व विहार काॅलोनी में रहने वाले अधिवक्ता गंगा प्रसाद वरुण और हमलावर पक्ष लक्ष्मण प्रसाद के घर आसपास हैं। बताते हैं कि एक ही जाति के दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। जो न्यायालय पहुंच चुका है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अधिवक्ता की बेटी करिश्मा हमलावर पक्ष के बेटे लोकेश के साथ काफी समय से उन्हीं के घर में बहू के रूप में रही है, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चला आ रहा था। हमलावर पक्ष के पांच बेटे हैं जिसमें लोकेश तीसरे नंबर का है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.