• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा के कृष्णा नगर को मॉडल मार्केट बनाने की कवायद फिर तेज

ByVijay Singhal

Apr 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में सबसे विकसित व्यापारिक क्षेत्र के रूप में उभर रहे कृष्णा नगर मुख्य मार्ग को मॉडल के रूप में विकसित करने प्रक्रिया में और तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को डीएम पुलकित खरे, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप और नगर आयुक्त अनुनय झा ने भूतेश्वर तिराहा से गोवर्धन चौराहा तक का निरीक्षण किया। इस दौरान इस मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्थानीय व्यापारियों के साथ तालमेल बनाने सहित सौंदर्यीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। शहर में कृष्णा नगर को मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करने की योजना पर पिछले दो माह से काम हो रहा है। इस प्रक्रिया में अब तक नालों से अतिक्रमण हटाए गए हैं। खोखे और ढकेल को भी फुटपाथ से अलग किया गया है। इस क्षेत्र में मुख्य मार्ग के सभी भवनों को एक रंग और एक समान बोर्ड लगाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके अलावा गोवर्धन चौराहा पर भी बदलाव किया गया है। हालांकि अतिक्रमण की स्थिति अभी बरकरार है। जिलाधिकारी ने नगर निगम, प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कृष्णा नगर का निरीक्षण किया। डीएम ने रोड किनारे भीड़भाड़ देखी। माॅडल मार्केट के अनुरूप मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता जताई। इसके लिए व्यापारियों के साथ बैठक करके अभियान चलाने को कहा। इसके साथ ही लटकते बिजली के तार, खुले बॉक्स, अव्यवस्थित ट्रांसफार्मर को भी जल्द व्यवस्थित करने को कहा। कृष्णा नगर को मॉडल बनाने के लिए मार्ग किनारे के सभी भवनों को एक रंग में लाने के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दूबे, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल भी साथ थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.