हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे परीक्षकों की जमकर मौज आ रही है। बोर्ड के कठिन विषयों की कॉपियों में खूब नोट निकल रहे हैं। नोट निकलने पर उत्साहित शिक्षक चाय पार्टी भी कर रहे हैं। जिले में चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। इनमें से केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और श्री जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज व केआर इंटर कॉलेज में इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। बोर्ड की कॉपियों में रुपये मिलने का किस्सा भले ही पुराना है, लेकिन यह सिलसिला आज भी जारी है। कठिन विषयों गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिकाओं में खूब रुपये निकल रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
