हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 29 मार्च। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रुप सीकर मतदाता जागरूकता कम्युनिटी लीड ड्राइव का संचालन करने हेतु स्वीट के नोडल अधिकारी श्री मनीष मीना मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है। जिला मास्टर ट्रेनर ई.एल.सी चुनाव पाठशाला डॉ अखिलेश यादव ने अपनी सहयोगी श्रीमती गुरु प्यारी सत्संगी के साथ छटीकरा में आयोजित सास – बहू सम्मेलन में पपेट शो, नुक्कड़ नाटक तथा छात्राओं द्वारा संगीत में रंगारंग प्रस्तुति के मध्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों को 26 अप्रैल को मतदान करने की अपील की तथा समस्त लाभार्थियों से भी इस प्रकार की अपील की गई। डॉ अखिलेश यादव ने कोटेदार, ग्राम प्रधान, आशा आदि से भी लाभार्थियों को प्रेरित करने तथा मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता गौतम प्रभारी सी.डी.पी.ओ श्रीमती कुसुम लता दीक्षित सुपरवाइजर बाल विकास परियोजना उपस्थिति रहीं।
7455095736
