• Thu. Feb 12th, 2026

हेलीकॉप्टर से ससुराल गई बेटी, विदाई देने के लिए उमड़ा पड़ा पूरा गांव

ByVijay Singhal

Feb 12, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। सुरीर कस्बे के समीपवर्ती गांव तेहरा में विवाह के बाद किसान की बेटी हेलीकॉप्टर से ससुराल के लिए रवाना हुई। हेलीकॉप्टर में बेटी की विदाई देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। सुरीर के गांव तेहरा निवासी हरीसिंह की बेटी गायत्री की शादी हाथरस के गांव नगला खिरनी निवासी कैलाश सिंह के बेटे विक्रम सिंह के साथ गांव तेहरा में धूमधाम से संपन्न हुई। विवाह के बाद बुधवार को हेलीकॉप्टर में बेटी गायत्री की विदाई हुई। दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर गांव बने हेलीपेड पर उतरा, जिसमें बेटी गायत्री अपने पति विक्रम सिंह के साथ ससुराल के लिए रवाना हो गई। हेलीकॉप्टर में बेटी की विदाई के लिए पूरा तेहरा गांव उमड़ पड़ा। दूल्हा पक्ष का कहना था कि शादी को यादगार बनाने के लिए ऐसा किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.