• Wed. Feb 25th, 2026

आंधी-बारिश में फॉल्ट होने पर नहीं जाएगी पूरे क्षेत्र की बिजली

ByVijay Singhal

Aug 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम अब ऐसी व्यवस्था कर रहा है कि आंधी, बारिश के कारण फॉल्ट होने पर पूरे फीडर (क्षेत्र) की सप्लाई बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ट्रांसफाॅर्मर में लगी टेल लेस यूनिट को बंद कर फॉल्ट वाले क्षेत्र की सप्लाई बंद हो जाएगी, जबकि फीडर से संचालित अन्य ट्रांसफाॅर्मरों की विद्युत सप्लाई जारी रहेगी। हल्की सी बारिश या तेज हवा आने पर विद्युत लाइन में फाॅल्ट हो जाता है। इसके कारण निगम के कर्मचारियों को सब स्टेशन से शटडाउन लेकर फॉल्ट को ठीक करना पड़ता है। इसके कारण फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो पूरी रात क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ती है। इससे निपटने के लिए विद्युत निगम जिले के प्रत्येक ट्रांसफाॅर्मर में टेल लेस यूनिट (लाइन रिप्लेसेबल यूनिट) लगाने का कार्य कर रहा है। शुरुआत में 160, 250, 400, 500 और 630 केवीए क्षमता वाले सभी ट्रांसफॉर्मरों में इसे लगाया जा रहा है। अगले चरण में 100 केवीए से कम क्षमता वाले ट्रांसफाॅर्मरों पर भी इसे लगाया जाएगा। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि टेल लेस यूनिट एक सुरक्षा प्रणाली है जो ट्रांसफार्मर को नुकसान से बचाती है। घरों में होने वाले फॉल्ट भी आसानी से होंगे ठीक टेल लेस यूनिट लगे होने के कारण उपभोक्ताओं के घरों में होने वाले फाॅल्ट को ठीक करने में भी काफी सहूलियत होगी। ट्रांसफाॅर्मर से विद्युत सप्लाई बंद कर फाॅल्ट को ठीक किया जा सकेगा। इसके लिए पूरे फीडर को बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.