हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। बस स्टॉप पर खड़े यात्री के हाथ देने पर भी बस न रोकना बस परिचालक को भारी पड़ गया। यात्री ने चालक की मनमानी की शिकायत तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर की। जांच के बाद अनुबंधित बस मालिक के भुगतान में कटौती की गई है। परिचालक को कड़ी चेतावनी जारी की गई है।
जिले में अनुबंधित बस परिचालकों की मनमानी की एक और शिकायत सामने आई है। घटना 17 जुलाई की है। यात्री अनुराग ने फरह बस स्टॉप पर डिपो से अनुबंधित बस संख्या यूपी 85 एटी 5075 को रोकने के लिए हाथ दिया। आरोप है कि बस चालक ने मनमानी दिखाते हुए बस नहीं रोकी। यात्री ने हेल्पलाइन नंबर पर बस चालक-परिचालक के इस कृत्य की जानकारी दी। बस पर संविदा परिचालक संतोष कुमार तैनात था। शिकायत पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच करवाई। जांच में शिकायत सही पाई गई। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दंड स्वरूप बस परिचालक के मानदेय में से 100 रुपये की कटौती की गई है। बस मालिक के भुगतान से 100 रुपये की कटौती की गई है। भविष्य में इस तरह की शिकायत मिलने पर दोनों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सभी बस चालकों-परिचालकों को निर्धारित स्टॉप पर बस रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes