• Sat. Feb 28th, 2026

होली पर प्रेम मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे

ByVijay Singhal

Feb 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रेम मंदिर 4 मार्च को होली के दिन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। मंदिर में ठाकुरजी रंग एवं गुलाल की होली नहीं खेलेंगे। होली पर पुजारियों द्वारा आराध्य को सिर्फ पुष्प अर्पित किए जाएंगे। मंदिर में प्रतिदिन की तरह पूजा सेवा, आरती जारी रहेगी। प्रेम मंदिर में चार मार्च को होली के दिन सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक भक्तों को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे, हालांकि अंदर प्रतिदिन की तरह पुजारियों द्वारा आराध्य श्रीराधाकृष्ण एवं श्रीसीताराम की पूजा-अर्चना, शृंगार और आरती नियमित रूप से होगी। शाम शाम साढ़े 4 बजे से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। मंदिर व्यवस्थापक अजय त्रिपाठी ने बताया कि होली पर श्रद्धालु रंग और गुलाल लेकर आते हैं, जिससे सफेद संगमरमर से बने मंदिर में गंदगी होने की आशंका रहती है। इसी कारण मंदिर प्रशासन ने होली पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद करने का निर्णय लिया है। सुबह होली हो जाने पर शाम के समय श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोले जाएंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.