• Fri. Feb 20th, 2026

मथुरा में इम्पेटिगो-स्ट्रेप्टोकोकल वायरस की दहशत, डॉक्टर ने दी बच्चों में सावधानियां सलाह

ByVijay Singhal

Sep 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इम्पेटिगो, स्ट्रेप्टोकोकल वायरस की दस्तक से हर कोई हैरान है। ये वायरस बच्चे व बड़ों को शिकार बना रहा है। हर दिन सरकारी अस्पतालों में 50 के आसपास मरीज आ रहे हैं। लेकिन, जिले के डॉक्टर इस वायरस की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। डाक्टर इसे इम्पेटिगो, स्ट्रेप्टोकोकल वायरस बता रहे हैं। अब तक जिले में मुंह में छाले का एक भी मरीज न होना भी बताया गया है। इस वायरस के तेजी से फैलने के कारण अभिभावक दहशत में हैं। यमुना में आई बाढ़ के बाद शहर व देहात के प्रभावित क्षेत्र में इन दिनों गंदगी पसरी हुई है। नगर निकाय की टीमें सफाई में जुटी हैं। इस मौसम में त्वचा संबंधी बीमारी तेजी से फैलने लगी हैं। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ के पास हाथ व पैर में छाले के हर दिन 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। डॉक्टर इसे इम्पेटिगो और स्ट्रेप्टोकोकल वायरस बता रहे हैं। हाल यह है कि ये छाले की बीमारी बच्चों में सर्वाधिक पाई जा रही है। इसको लेकर अभिभावक भी चिंतित नजर आ रहे हैं। लेकिन, हैंड फुट माउथ वायरस की पुष्टि नहीं कर रहे। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिवानी शर्मा की ओपीडी में 300 मरीज हर दिन आ रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर अमन वर्मा ने बताया, इस तरह के मरीजों एवं पूरे परिवार के सदस्यों को पानी उबालने के बाद छानकर पीना चाहिए। आजकल वर्षा के बाद आई बाढ़ के कारण नलकूपों के श्रोत भी खराब हो गए हैं। पानी में अम्लीय या अन्य तत्व घुल जाते हैं। इसीलिए बैक्टीरिया खत्म करने के लिए पानी उबालना जरूरी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.