• Mon. Feb 16th, 2026

व्रन्दावन में जर्जर महिला आश्रय सदन की जल्द बदली नजर आएगी सूरत

ByVijay Singhal

Mar 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में चैतन्य विहार स्थित जर्जर महिला आश्रय सदन की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने 1.94 करोड़ रुपये की पहली किस्त विभाग को सौंप दी है। यह कार्य मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा किए जाने से पहले वृद्ध महिलाओं को कृष्णा कुटीर भेज दिया गया है, जबकि कुछ महिलाएं किराए के मकानों में चली गई हैं।
चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन के नए भवन का निर्माण शासन ने वर्ष 2010 में कराया था। इसके बाद से भवन की मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। इससे भवन जर्जर हो गया है। लेंटर का प्लास्टर गिरने लगा है। सरिया दिखने लगी हैं। छज्जों और मुड़गेली में दरार आ जाने और सीलन के कारण कमजोर हो गई हैं, वह कभी भी धराशायी हो सकती है। इसे देखते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा शासन को भवन की मरम्मत का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी और 1.94 करोड़ रुपये की पहली किस्त विभाग को दे दी। एमवीडीए ने मरम्मत से पहले महिला आश्रय सदन में निवासरत 236 महिलाओं में से कुछ को रामताल स्थित कृष्णा कुटीर भेज दिया है तो कुछ महिलाएं वृंदावन में किराए के मकान में चली गई हैं।
विकास चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया एमवीडीए द्वारा जल्द ही महिला सदन की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य पर 3.4 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त आ भी गई है। मरम्मत कार्य के कारण सदन में रहीं महिलाओं को दूसरी जगह भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.