• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा के भूतिया गांव में सरकारी भूमि से पेड़ काटे,वन विभाग ने एक आरोपी को पकड़ा

ByVijay Singhal

Nov 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के भूतिया गांव में सरकारी भूमि से हरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। यमुना एक्सप्रेस-वे के पास स्थित इस गांव में ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मांट तहसील के भूतिया गांव में वन विभाग ने वर्षों पहले सरकारी जमीन पर पौधारोपण किया था। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ समय से पेड़ माफिया रात के अंधेरे में इन हरे पेड़ों को काट रहे हैं। अब तक लगभग 40 हरे पेड़ अवैध रूप से काटे जा चुके हैं, जिन्हें बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और कटे हुए पेड़ों का टुकड़ा भी बरामद किया। डीएफओ वेंकटा श्रीकर पटेल ने बताया कि भूतिया गांव में सरकारी भूमि से लगभग 15 हरे पेड़ों के कटान की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आवश्यक कार्रवाई कर रही है। एक व्यक्ति को पकड़ा गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए रात में गश्त बढ़ाई जाए और पेड़ काटने वाले माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.