• Sat. Feb 14th, 2026

गोवर्धन के जंगल से भटका हिरण घर में घुसा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बचाया

ByVijay Singhal

Dec 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन ब्लॉक स्थित अड़ीग गांव में रविवार रात जंगल से भटककर एक हिरण आबादी क्षेत्र में आ गया। यह हिरण गांव के एक ग्रामीण हर प्रसाद की पिलोट (घर) में घुस गया। सुबह जब ग्रामीणों ने हिरण की आवाज सुनी, तो वे उसे बचाने के लिए एकत्रित हो गए। उन्होंने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मिलकर एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। काफी मशक्कत के बाद, हिरण को रस्सी के सहारे हर प्रसाद के घर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस सफल अभियान के बाद, हिरण को जीवित बचा लिया गया। बाद में उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.