हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के गांव रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर गांव में सनसनी फैल गई। रामनगर निवासी रोहित 19 पुत्र रमेश सुबह घर से क्रिकेट खेलने गया था। वहा से गांव के युवाओं के साथ काम की तलाश में शहर चला गया। दोपहर बाद वही युवक मोटरसाइकिल से घर छोड़ गये। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमेश का बड़ा बेटा रोहित शहर में पीओपी का काम करता था। चार दिन से कहीं काम पर नहीं जा रहा था। गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे खाना खा कर गांव के समीप क्रिकेट खेलने के लिए चला गया। वहां से ही राकेश, नरेश पुत्र जगवीर सिंह निवासी रामनगर एवं धर्मवीर सिंह पुत्र बाबू लाल निवासी नगला आम के साथ शहर काम की खोज में चला गया। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे तीनों युवक रोहित को मोटरसाइकिल पर लेकर गांव आए उसे घर पर छोड़कर कर भाग निकले। युवक की हालत गंभीर थी। स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर महावन सीओ आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ महावन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है प्रार्थना पत्र आने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
