
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कपड़े की रस्सी से युवक का गला घोंटकर शव को शहर के महाविद्या में रामलीला ग्राउंड के मंच पर फेंक गए। गोविंदनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक युवक की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया के अलावा आसपास के जनपदों को फोटो भेजा है। प्रथम दृष्टया पुलिस सुसाइड बता रही है। थाना गोविंदनगर के रामलीला ग्राउंड पर टहलने आने वाले अजय माहौर ने बने मंच पर युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल डायल 112 पर दी। गोविंदनगर पुलिस के पहुंचने से पहले वहां आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मृतक युवक के गले पर कपड़े की रस्सी का निशान साफ गला घोंटने की तरफ इशारा कर रहा था। यह कपड़े की रस्सी गले में बंधी थी। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 साल होगी। उसके शरीर पर गुलाबी रंग की टीशर्ट, नीले रंग लोअर था। उसके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे की पहचान हो सके। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फोटो सोशल मीडिया और आसपास के जनपदों को भेजा गया है। पहचान होने पर ही हत्या या फिर सुसाइड से पर्दा हट सकेगा। प्रथम दृष्टया तो युवक ने सुसाइड ही किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
