हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन में थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव अल्लेपुर में गंग नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना पर थाना राया और जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों सीमा विवाद के चलते राया, जमुनापार पुलिस उलझी रही। किसी भी थाना पुलिस के द्वारा नहर से शव को बाहर नहीं निकाला गया। दोनों ही थाने की पुलिस एक दूसरे के क्षेत्र में होने की बात कहती रही।सीमा विवाद को लेकर राजस्व विभाग की टीम पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच कर लेखपाल के द्वारा नक्शा निकाला गया। सीमा को देखकर शव को थाना जमुनापार में बताया। जमुनापार पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। महिला का शव दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।थाना प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव पूर्ण रूप से गला हुआ है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
