हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में जतीपुरा मार्ग स्थित एक कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का शव कीचड़ में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। लोगों ने मृतक की शिनाख्त जतीपुरा निवासी राम प्रसाद के रूप में की। जतीपुरा मार्ग स्थित राधा गार्डन कॉलोनी के पीछे नंद विहार कॉलोनी में एक 60 वर्षीय वृद्ध अर्द्ध नग्न अवस्था में कीचड़ में पड़ा मिला। मृतक के शव को देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। शव की सूचना पर थानाध्यक्ष नितिन कसाना, कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम नारायण शर्मा मौके पर पहुंचे। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त कन्हैया ने राम प्रसाद (60) पुत्र उदल सिंह निवासी जतीपुरा के रूप में की। मृतक की जेब में पानी की बोतलों के ढक्कन, 40 रूपये पुलिस ने बरामद किए। मृतक के नाती कन्हैया ने बताया बाबा राम प्रसाद मानसिक बीमार थे। वह काफी दिनों से भरतपुर के अपना घर आश्रम में थे। एक सप्ताह पहले उन्हें घर लेकर आए। शुक्रवार को घर से निकल गए थे।थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया वृद्ध का शव कीचड़ से बरामद किया गया। पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। मृतक के नाती कन्हैया ने बताया बाबा राम प्रसाद मानसिक बीमार थे। वह काफी दिनों से भरतपुर के अपना घर आश्रम में थे। एक सप्ताह पहले उन्हें घर लेकर आए। शुक्रवार को घर से निकल गए थे।थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया वृद्ध का शव कीचड़ से बरामद किया गया। पंचनामा भर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
