• Tue. Feb 17th, 2026

महावन में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ByVijay Singhal

Mar 7, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना क्षेत्र महावन व बलदेव के बार्डर का गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटके हुए युवक के शव एक घंटे तक सीमा विवाद को लेकर पड़ा रहा। एक घंटे उलझने के बाद युवक का शव बलदेव पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पीएम को भेज दिया। महावन थाना क्षेत्र के गांव नगला रायसिंह से शीशा गढ़ी जाने वाले बम्बे की पटरी पर युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जामुन के पेड़ से लटका मिला था, परिजनों ने शव को देखने के बाद हत्या की आशंका जताई है। मृतक युवक अमित कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र राजाराम निवासी पचावर के रूप में शिनाख्त हुई। जो अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था, बस ट्रक, कार बनाने का मिस्त्री था। पिता राजाराम मजदूरी करते हैं, अमित की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी। वह रोजाना गांव पचावर से खंदौली जाता था। शुक्रवार को खंदौली जाने को घर से निकला था जिसके बाद नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी। एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त अमित कुमार के परिजनों ने की। थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। थाना महावन व बलदेव की सीमाएं नजदीक होने से एक घंटे तक बलदेव पुलिस व थाना महावन पुलिस में सीमा विवाद रहा। तब तक शव मौके पर पड़ा रहा। उच्चाधिकारियों के आदेश से शव को थाना बलदेव पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी बलदेव संजय त्यागी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मृतक युवक अमित के पिता राजाराम ने तहरीर दी है। आवश्यक कार्रवाई होगी। मृतक के भाई शुभम कुमार ने कहा भाई की हत्या की गयी है, शव नीला पड़ गया है, पैर जमीन पर चिपके हैं, संभावना है शव हत्या कर लटकाया है। इसकी जांच कर दोषियों को पकड़ा जाये।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.