हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में ट्रॉली बैग में मिले युवती के शव की 36 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मथुरा पुलिस की 4 टीम शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई हैं। घटना स्थल से लेकर टोल प्लाजा तक दो दर्जन से ज्यादा की रिकॉर्डिंग खंगाली गई है लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मथुरा पुलिस की टीम ने सबसे पहले टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। लेकिन टोल प्लाजा पर CCTV कैमरों में कोई ऐसी कार नजर नहीं आई जो संदिग्ध नजर आए। इसके बाद राया कट पर लगे कैमरे देखे गए। वहां भी पुलिस को ऐसा कुछ नजर नहीं आया जो संदिग्ध लगे। पुलिस ने वृंदावन कट पर पैट्रोल पंप,फूड प्लाजा पर भी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चैक की। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। युवती के शव मिलने के बाद से मथुरा पुलिस की 4 टीम वारदात के खुलासे का प्रयास कर रही हैं। पुलिस की टीम अलीगढ़,आगरा,हाथरस और नोएडा तक गईं लेकिन कहीं से कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस इन जिलों के अलावा दिल्ली, एनसीआर के साथ साथ इटावा,कानपुर सहित अन्य जिलों में भी युवती की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

मथुरा पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है युवती की शिनाख्त करना। शिनाख्त होने के बाद ही पुलिस हत्या की बजह जान पाएगी और हत्यारे को पकड़ सकती है। क्योंकि हत्यारे ने जिस शातिराना अंदाज से वारदात को अंजाम दिया और शव को एसी जगह फेंका जहां न कोई सीसीटीवी कैमरा है न कोई आता जाता है। हत्यारा लगता है जहां शव मिला उस जगह से वाकिफ है। क्योंकि जिस जगह शव मिला उस जगह एक्सप्रेस वे से शव फेंकना संभव नहीं लगता। क्योंकि अगर शव एक्सप्रेस वे से फेंका गया होता तो सूटकेस में मिट्टी लगी होती या रगड़ने के निशान होते। इससे लगता है कि शातिर किसी गाड़ी से आया उसने वृंदावन कट से नीचे गया और सुनसान इलाका देख सूटकेस को छोड़कर फरार हो गया। मथुरा के थाना राया क्षेत्र में वृंदावन कट और राया कट के बीच यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर शुक्रवार की दोपहर को युवती का लाल रंग के ट्रॉली बैग सूटकेस में शव मिला था। शव को पहले पालिथीन में पैक किया और फिर हाथ पैर मोड़कर सूटकेस में बंद कर दिया। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। युवती का शव मिलने की सूचना पर कानपुर देहात और अलीगढ़ से दो परिवार शिनाख्त के लिए मथुरा पहुंचे थे। लेकिन युवती की फोटो देखकर पता चला कि वह शव किसी और युवती का है। कानपुर देहात के एक गांव से 16 वर्ष की युवती गायब है तो इसी तरह अलीगढ़ से भी इसी उम्र की युवती गायब है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
