• Wed. Feb 18th, 2026

युवक की गुरुग्राम में हत्या…नाले में पड़ी मिली लाश, गले पर चोट के निशान

ByVijay Singhal

Oct 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव जसौली निवासी युवक अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में एक रेस्तरां में काम करता था। सोमवार की देर शाम जब युवक घर नहीं लौटा तो पिता ने थाना बादशाहपुर में गुमशुदगी की शिकायत की थी। इसके बाद युवक का शव शिव मंदिर के पास लहूलुहान हालत में मिला। गले में चाकू से हमले के निशान मिले। गांव जसौली निवासी रोहित सारस्वत पुत्र राजकुमार उर्फ बच्चू सारस्वत के गुरुग्राम स्थित शिव काॅलोनी में रहता था। एक रेस्तरां में नौकरी करता था। सोमवार को जब वह ड्यूटी कर जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने रोहित की तलाश की। युवक की कहीं पर कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने थाना बादशाहपुर में गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने युवक की तलाश की तो रोहित का शव पलड़ा क्षेत्र में एक नाले में मिला। रोहित के गर्दन पर चाकू के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। जसौली निवासी जगदीश ने बताया कि उसके भाई का रेस्तरा में काम करने वालों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने ही रंजिश को लेकर हत्या की है। वहीं मंगलवार देर शाम गांव जसौली में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.