हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोकुल से वृंदावन तक यमुना में परिचालन के लिए आया गरुड़ क्रूज अभी कुछ दिन दुबई से आई तकनीकी टीम की निगरानी में रहेगा। यह टीम इंजन की जांच कर ओके करेगी, तभी इसे यमुना में उतारा जाएगा। क्रूज मंगलवार रात मथुरा पहुंच गया था। तकनीकी विशेषज्ञ स्मृति शर्मा के निर्देशन में पांच सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को क्रूज का निरीक्षण करेगी। दुबई से लाया गया क्रूज कई दिन के सफर के बाद मथुरा पहुंचा है, ऐसे में यमुना में उतारने से पहले इंजन की ओवरहॉलिंग करनी जरूरी है, क्योंकि क्रूज की बाहरी हालत देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे यह कई साल पुराना है। इसके अलावा फरीदाबाद में बंदरों ने क्रूज को नुकसान पहुंचाया। सीटें भी फाड़ दी थीं।
कंपनी इस बात को लेकर सतर्क है कि ओपनिंग के बाद क्रूज में कोई तकनीकी दिक्कत हो गई तो बड़ी किरकिरी होगी। ऐसे में यमुना में उतारने से पहले ही इसकी पूरी जांच कर ली जाए। इधर, जिले में सड़कों से यातायात का दबाव कम करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जलमार्ग विकसित किया जा रहा है। इस क्रूज का निरीक्षण करने दुबई की टीम बुधवार को भारत आ गई और बृहस्पतिवार को निरीक्षण करेगी। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा यमुना में क्रूज संचालन की योजना तैयार की गई है। मथुरा क्रूज लाइंस के नाम से इस क्रूज का संचालन होगा। अयोध्या क्रूज लाइंस के डायरेक्टर अतुल तेवतिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को दुबई से आई टीम क्रूज का निरीक्षण करेगी। हरी झंडी मिलने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
