• Mon. Apr 13th, 2026

ट्रांसपोर्ट कर्मी की गोली मारकर हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डेढ़ महीना पूर्व घर जा रहे एक ट्रांसपोर्ट कर्मी की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश की देर रात जमुनापार पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हत्यारोपी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलाह बरामद किया है। पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि 11 फरवरी को शाम करीब 7 बजे अलीपुर निवासी प्रेमशंकर सारस्वत की एक मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के खुलासा में लगी स्वाट सर्विलांस व एसओजी टीमें प्रभारी निरीक्षक जमुना पार सदर कोतवाली टीम ने देर रात बल्देव रोड पर रावल से आगे पेट्रोल पम्प के समीप से एक बन्द मकान के बरामदे से पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी को घायल कर सुनील कुमार पुत्र ऐदल सिंह निवासी मनोहरपुर थाना महावन गिरफ्तार किया गया है जबकि इसका एक साथी यूंसुफ उर्फ लम्बू पुत्र समसुद्दीन निवासी किसोरपुर थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर फरार है। गोली लगने से घायल सुनील को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कप्तान ने बताया कि सुनील थाना महावन का हिस्ट्रीशीटर व गैंग लीडर है। इस पर जनपद के विभिन्न थानों से दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। वही गैंग के सदस्य यूसुफ उर्फ लम्बू पर भी जनपद के विभिन्न थानों में 18 मुकदमे पंजीकृत है। यह दोनों साथ किस्म के अपराधी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.