• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में रात को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश सुबह जिला अस्पताल से फरार

ByVijay Singhal

May 31, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में लिफ्ट के बहाने वृद्धा को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का करने वाला 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब जिला अस्पताल में पुलिस हिरासत से भाग गया। गुरूवार रात को उसे महावन थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा था कि उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। अपराधी के हिरासत से भागने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। सवाल यह भी है कि आखिर जब पुलिस की गोली दोनों पैर में लगी तो आरोपी भागने की स्थिति में कैसे हो गया। बताया जाता है कि थाना महावन व थाना शेरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में गुरूवार देर रात को 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित लुटेरा/बलात्कार के अभियोग में वांछित मनोज उर्फ उत्तम पुत्र चंद्रभान निवासी मई, शेरगढ़ को मुखबिर की सूचना पर जगदीशपुर अंडरपास, यमुना एक्सप्रेस-वे पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया था। घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मनोज के पैरों में गोली लगी थी। देर रात तीन बजे करीब पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इमरजेंसी में 12 नंबर बेड पर उसे रखा गया था। सुबह आरोपी मनोज की मां भी जिला अस्पताल पहुंच गई थी। सुबह 11 बजे करीब मनोज को पुलिसकर्मी शौच कराने ले गए। पुलिसकर्मी उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे तभी वह फरार हो गया। सूचना पर महकमे में खलबली मच गई। महावन थाना क्षेत्र के एक गांव की 65 वर्षीय वृद्धा की पुत्रवधू का प्रसव क्षेत्र के एक अस्पताल में 25 मई को हुआ था। यहां से वृद्धा लौटकर अपने घर जा रहीं थीं। रास्ते में उन्होंने पचावर की ओर जा रहे बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक सवार ने उनको बैठा लिया। बाइक सवार उन्हें सुनसान स्थान पर ले गया। वहां उनके साथ दुष्कर्म कर डाला। साथ ही जेवरात भी लूट ले गया था। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची वृद्धा ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी थी। उसके बाद आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनमें एक बाइक पर वृद्ध महिला को युवक बैठाकर ले जाता दिखाई दिया। उसी आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी घेराबंदी गिरफ्तारी के लिए शुरू की थी। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिये पुलिस की आधा दर्जन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूट के एक जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी पायल, एक नाक की नथ, एक तमंचा, तीन कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। 29 वर्ष का मनोज 2015 से जरायम के पेशे में है। उसके खिलाफ 2015 में थाना शेरगढ़ में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, अभद्रता का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 2018 में इसी थाने में जानलेवा हमले, मारपीट, अभद्रता का मुकदमा दर्ज हुआ। 2023 में वृंदावन थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। 26 मई 2024 को थाना महावन में वृद्धा से दुष्कर्म और लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.