• Wed. Feb 11th, 2026

सही दिशा में आगे बढ़ रहा देश, जल्द सब ठीक हो जाएगा’, लोगों को संबोधित करते हुए बोले मोहन भागवत

ByVijay Singhal

Dec 5, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत ने अच्छी गति हासिल कर ली है। देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

नागपुर में धर्मार्थ ट्रस्ट सेंट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सीआइआइआइएमएस) में अगली पीढ़ी की सुविधाओं के उद्घाटन के अवसर पर चिकित्सा शोधकर्ताओं, डॉक्टरों और विज्ञानियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आक्रमण से पहले भारत विज्ञान और अन्य विधाओं में बहुत आगे था। इसके बाद गुलामी और अन्य कारणों से देश थोड़ा पीछे चला गया।

देश ने बहुत अच्छी गति हासिल की है

नए पहलुओं पर ज्ञान संचय करने और उसे दुनिया के साथ साझा करने की क्षमता रखने वाला भारत पिछले 20 वर्षों से बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है। देश ने बहुत अच्छी गति हासिल की है। दुनिया कई क्षेत्रों में हमसे सीख रही है। जब कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने सरकार की अनुसंधान अनुकूल नीतियों और फंडिंग के लिए भागवत से मदद मांगी तो भागवत ने उनसे कहा कि वह उनकी मांगों को संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचा देंगे क्योंकि सरकार भी चाहती है कि देश प्रगति करे।

आगे बोले कि आज नई पीढ़ी में कई नवप्रवर्तक (इनोवेटर्स) हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जिस गति से समाज आगे बढ़ रहा है और विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाले लोग आगे बढ़ रहे हैं, सरकार और प्रशासन को उस गति से काम करना करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। सरकार को उन्हें प्रोत्साहित करना होगा और उनके लिए नीतियां बनानी होंगी। इसमें थोड़ा समय लग रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.