हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम ने इस बार समय से पहले ही महानगर क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान प्रभावी रूप से करने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसकी कार्ययोजना को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले जल भराव की समस्या पर चर्चा की। इस गंभीर समस्या से आम जनमानस को राहत पहुंचने के दृष्टिगत आयोजित बैठक में जल निकासी की कार्य योजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञ संस्था को निर्देशित किया।
इसमें नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले जल भराव की निकासी के साथ प्राथमिकता पर भूतेश्वर अंडरपास, नया बस अड्डा अंडरपास आदि स्थलों को चिन्हित करते हुऐ विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को कहा। साथ ही नगर आयुक्त ने बैठक में उपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस जल निगम, अधिशासी अभियंता सिविल एवं महाप्रबंधक जल को निर्देशित किया गया कि विशेषज्ञ संस्था के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर जल निकासी के प्रबंधन करने की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिससे आगामी वर्षा ऋतु के दौरान शहर के प्रमुख स्थलों पर होने वाले जल भराव से आम लोगों को होने वाली परेशानी से राहत दिलाई जा सके।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर सी एंड डी एस भूपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता सिविल एसपी मिश्रा, अरुणेंद्र कुमार राजपूत महाप्रबंधक जल उपस्थित रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes